गिफ्ट व पोशाहार पाकर बच्चो के खिल उठे चेहरे
योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के थानां श्यामदेउरवा अन्तर्गत ग्राम सभा नन्दना में प्रथमिक विद्यालय जो फेयरिंग प्रक्रिया में मर्ज हो गया था वहाँ में बाल वाटिका का शुभारंभ हो गयी और विद्यालय को समेकित बाल विकास सेवा को सौप दिया गया था इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बहुत ही हर्सोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ आयोजन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा रहे कार्यक्रम में प्रमुख ने सर्वप्रथम बच्चो को तिलक लगाकर एवम पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी राधा कृष्ण त्रिपाठी ने बच्चो को गिफ्ट एवम पोशाहार देकर बच्चो का मान बढ़ाया तथा गोंद भराई एवम अन्नप्राशन भी कराया साथ ही साथ बच्चो के लिये मध्यान्ह भोजन की भी व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी आई एस बी अनुज कुमार प्रधानाध्यापक शिखा उपाध्याय मुख्यसेविक आनिमा वर्मा सहित तमाम अध्यापक के साथ तमाम ग्रामीण मौजूद रहे







