सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – बजरा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा भारत-नेपाल ओपन अंतर-विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का पहला संस्करण 9 अगस्त को आयोजित होगा।
आयोजक बजरा स्पोर्ट्स के अनुसार, नेपाल के 35 और भारत के 25 स्कूल इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता की शीर्ष तीन विजेता टीमों को क्रमशः 1,00,000, 50,000 और 25,000 रुपये के पुरस्कार दिए जाएँगे।
सर्वश्रेष्ठ कोच को 15,000 रुपये दिए जाएँगे। एडीबी एजुकेशन कंसल्टेंसी इस प्रतियोगिता की मुख्य प्रायोजक होगी।







