उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
25/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता ‘बंदूक तानकर’ नहीं किया जाएगा।
जर्मनी में आयोजित एक कार्यक्रम में वाणिज्य मंत्री गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है और कोई समझौता जल्दबाजी में नहीं होगा।
उन्होंने कहा, “हम अमेरिका से बात कर रहे हैं। हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करना चाहते। हम समय सीमा तय करके या बंदूक तानकर कोई समझौता नहीं करते।”
गोयल ने कहा कि भारत दीर्घकालिक सोचेगा और कभी भी जल्दबाजी या दबाव में कोई फैसला नहीं लेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत नए बाजारों की तलाश में है। मंत्री गोयल ने कहा, “हम नए बाजारों की तलाश में हैं। हम भारतीय अर्थव्यवस्था में मांग को और मजबूत करने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे पास एक बहुत मजबूत ढांचा है, 1.4 अरब लोग हैं।”
ट्रंप प्रशासन ने भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त कर लगा दिया है। पहले यह कर 25 प्रतिशत था। सुत्र के अनुसार, अब भारत में कुल 50 प्रतिशत कर लगाया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बढ़े हुए कर को भारत द्वारा रूस से तेल और हथियार खरीदने की “सज़ा” बताया है।







