इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बलिया अनुमंडल के अध्यक्ष श्याम नाथ झा एवं महासचिव कृष्णा नंदन कुमार सिंह सर्वसम्मति से चुने गए

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बलिया अनुमंडल के अध्यक्ष श्याम नाथ झा एवं महासचिव कृष्णा नंदन कुमार सिंह सर्वसम्मति से चुने गए

बलिया, बेगूसराय, बिहार।

बलिया व्यापार मंडल स्थित सभागार में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बेगूसराय की बलिया अनुमंडल इकाई की बैठक अध्यक्ष प्रमोद चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वरिष्ठ सदस्य राकेश सिंह के द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष आदि सांगठनिक पदों पर नए सिरे से चयन किया जाए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए श्याम नाथ झा, उपाध्यक्ष पद के लिए शशि रंजन कुमार, महासचिव पद के लिए कृष्णा नंदन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए बीके गुलशन का चयन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बलिया अनुमंडल पत्रकार संघ के वरिष्ठ सदस्य उमाशंकर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पत्रकार राकेश सिंह, प्रमोद चौधरी, विनोद कुमार झा, नीरज कुमार, पूजा सिंह, कृष्ण कुमार आदि पत्रकार गण मौजूद थे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *