इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर ने 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर ने 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जमशेदपुर, झारखंड।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश सचिव आतिफ खान ने किया। उपस्थित पत्रकारों ने राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय, भारत वीरों की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाया। फिर तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम में लोकतंत्र, भारतीय संविधान और स्वतंत्र पत्रकारिता के महत्व पर गहन चर्चा की गई।
विचार गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है और 26 जनवरी का दिन प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे बिना दबाव के, सच्चाई और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता करें।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि सच्ची और निर्भीक पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है और किसी भी परिस्थिति में सच से समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारों से संविधान के मूल सिद्धांतों को अपनाकर सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में लोकतंत्र को सशक्त बनाने और स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा के संकल्प के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।
इस अवसर पर राज्य सचिव अतीफ़ खान, कोल्हान प्रभारी मोहम्मद सलमान ख़ान, कोल्हान अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह,जिला महासचिव त्रिपुरारी गौतम, जिला सचिव सुब्रतो सिंह, विनोद लकड़ा सहित अन्य सदस्य एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *