निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

 

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल स्थित एक निजी क्लिनिक में बुधवार शाम एक 11 माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मृत बच्ची की पहचान अनन्या के रूप में हुई है, जो मधुबन थाना क्षेत्र, मऊ के परासी नरहल गांव निवासी प्रदीप की पुत्री थी।

बताया गया कि बच्ची के पिता एक निजी संस्था ‘स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस’ में कार्यरत हैं।परिजनों के अनुसार, बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे बुधवार सुबह करीब 11 बजे क्लिनिक लाया गया था, जहां डॉ. संजय कुमार सिंह पहले से उसका इलाज कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान अचानक बच्ची की हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारीअभिषेक सिंह व चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगी उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *