इसरो वैज्ञानिक ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र, 480 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।
विद्यालय की छात्रा शानवी सिंह बनी एक दिन की प्रधानाचार्य।
योगेन्द्र पाण्डेय / विन्ध्य ज्योति
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में आज पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार में आयोजित जनपद स्तरीय ‘Art in Space’ एवं ‘Space Quiz 20:20’ प्रतियोगिता ने जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। नमस्कार फाउंडेशन के सहयोग से, ISRO–InSpace एवं Astronautical Society of India के मार्गदर्शन में हुए इस भव्य आयोजन में जनपद के सभी ब्लॉकों से चयनित 480 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इसरो वैज्ञानिक कमलेंद्र कृष्ण त्रिपाठी का प्रेरक संबोधन मुख्य अतिथि ISRO वैज्ञानिक श्री कमलेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने, अनुशासन बनाए रखने और लगातार प्रयास करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों की वैज्ञानिक समझ को विकसित करती हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भागीदार बनने के लिए तैयार भी करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कक्षा 10-B की छात्रा शानवी सिंह को एक दिन की विद्यालय प्रधानाचार्य के रूप में चुना गया और मंच पर सम्मानित किया गया। यह पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में एक प्रेरक कदम रहा।
जनपद स्तर पर 480 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता के पहले चरण में 5400 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग हर ब्लॉक से 40-40 छात्र फाइनल राउंड में हुए शामिल 6 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय स्पेस प्रोग्राम हेतु किया जाएगा चयनित छात्र कुशीनगर के तुर्कपटी में आयोजित सेटेलाइट व रॉकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों की प्रेरणा भरी बातें छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों के समक्ष अपने सम्बोधन में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि “विद्यार्थियों को परिश्रम और वैज्ञानिक सोच के साथ जीवन निर्माण की मिलती हैं प्रेरणा। वहीं
परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने कहा कि यह आयोजन जिले के शैक्षिक स्तर की सकारात्मक दिशा को दर्शाता है। विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि “यह प्रतियोगिता नवाचार की ओर विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त करती है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि आने वाले वर्षों में यह कार्यक्रम और वृहद स्तर पर किया जाएगा। नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि “हमारा उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान को सरल भाषा में विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। प्रधानाचार्य डाक्टर दीनबंधु शुक्ल ने कहा कि विद्यालय के लिए यह आयोजन गौरव की बात है, विद्यार्थियों का जोश सराहनीय है। विद्यालय परिवार के द्वारा सभी नोडल शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक उत्कर्ष मिश्रा ने प्रतियोगिता की प्रक्रिया की जानकारी साझा की कार्यक्रम के दौरान सुरज गुप्ता ने मंच का संचालन किया। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर वैज्ञानिक और नवाचारमूलक चेतना जागृत करने का एक प्रयास है। ISRO जैसे संस्थान की प्रत्यक्ष भागीदारी ने इसे और भी प्रेरणादायक बना दिया है। भविष्य में ऐसे आयोजन छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर विनोद सिंह, सुन्दरम शांडिल्य, अमन शांडिल्य, आनन्द सोनी, डाक्टर अंशुमान त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि अजय द्विवेदी, दीपांकर पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव, दिग्विजय यादव, दिनेश उपाध्याय, रजत तिवारी, सोनू विश्वकर्मा, आलोक उपाध्याय उर्फ सोनू बाबा, महेंद्र यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।







