झारखंड JSSC परीक्षा पेपर आउट कांड का फरार आरोपी गोरखपुर से गिरफ्ता UP STF की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से पुलिस को था उसकी तलाश

 

गोरखपुर। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर आउट मामले में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त अंततः यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश ने एक सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय साह उर्फ हरिहर सिंह को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। झारखंड में पंजीकृत मुकदमा संख्या 01/2025 में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

विनय साह उर्फ हरिहर सिंह, पुत्र अवधेश साह, पता—लेन नं. 04, सेक्टर–प्रथम, हनुमान नगर कॉलोनी, पार्किंग बाजार, चौकी जया शाहपुर, थाना शाहपुर, जिला गोरखपुर गिरफ्तार कर उसके पास से नेपाली सिम–01भारतीय सिम–01

एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर की टीम लंबे समय से इस मामले में वांछित आरोपी की तलाश में थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह पुष्टि हुई कि पेपर लीक कांड का आरोपी विनय साह गोरखपुर में छिपा हुआ है। एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम छिपाकर झूठा नाम बताया, लेकिन गहन पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि वही पेपर लीक प्रकरण का वांछित अभियुक्त है।

*परीक्षा से पहले रूम लेकर हलवा-पूरी बोर्ड बनाने का खुलासा*

पूछताछ में विनय साह उर्फ हरिहर सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि झारखंड JSSC परीक्षा दिनांक 22 सितंबर 2024 को हुई थी। परीक्षा से पहले वह अपने साथियों — मनीष कुमार, शशिकांत दीक्षित, और रंजीव त्रिपाठी के साथ होटल में रुका था। वहीं की रात उन्होंने अपने गैंग के साथ मिलकर मोबाइल के माध्यम से हलवा-पूरी (प्रश्नपत्र) तैयार किया, जिसे अगले दिन अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया।

झारखंड पुलिस को सौंपा जाएगा आरोपी

गिरफ्तार आरोपी को थाना शाहपुर, गोरखपुर में दाखिल किया गया है। ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई के बाद उसे झारखंड भेजा जाएगा, जहां एसआईटी व आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग की टीम इस मामले में आगे की कठोर कार्रवाई करेगी।

एसटीएफ की इस कार्रवाई को JSSC पेपर लीक गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *