परतावल सीएचसी का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट

परतावल (महराजगंज)
संयुक्त निदेशक ए०के०गर्ग के साथ मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। फैमिली प्लानिंग बॉक्स खाली मिला, वहीं दंत रोग विभाग में दांत भरने का मसाला उपलब्ध पाया गया।
निरीक्षण के दौरान महिला आयुष चिकित्सक, स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सिंह की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गई। बताया गया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद से परतावल सीएचसी में उपचार व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
संयुक्त निदेशक ने बायोमेडिकल वेस्ट संग्रह कक्ष का भी निरीक्षण किया, जो पूरी तरह से साफ-सुथरा और व्यवस्थित पाया गया। उन्होंने इस पर संतोष व्यक्त किया और अन्य विभागों में भी इसी तरह स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डाटा ऑपरेटर संजीव सिंह, बीसीपीएम अमित गौड़ समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *