नगर निगम के कारनामों से कचहरी बस स्टैंड परेशान मीडिया कर्मियों का फोन उठाने से क्यों बचते हैं सांसद रवि किशन शुक्ला,

 

गोरखपुर। गोरखपुर के कचहरी बस स्टैंड की स्थिति बेहद खराब है। बिना बारिश के मौसम में यह बस स्टैंड ताल तलैया बना हुआ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं है, जिससे यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है।सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर को पेरिस बनाने की बात कही थी, लेकिन कचहरी बस स्टैंड की धरातलीय समस्या को देखते हुए यह बयान झूठा साबित हो रहा है। ताल तलैया जैसे बस स्टैंड को पेरिस की उपलब्धि देना नगर निगम की स्वच्छता को बखूबी दर्शाता है।
नगर निगम के स्वच्छता अभियान से पिछड़ता कचहरी बस स्टैंड जिम्मेदारों के ऊपर अनेकों सवाल खड़ा कर दिया है। यात्रियों को इस मुसीबत का सामना करना, सांसद रवि किशन के पेरिस वाले बयान को झूठा बताया।
नगर निगम गोरखपुर की अनदेखी के कारण कचहरी बस स्टैंड की स्थिति खराब हो गई है। नगर निगम को इस समस्या का समाधान करना चाहिए और बस स्टैंड की स्थिति को सुधारना चाहिए।

क्या कहते हैं सांसद रवि किशन शुक्ला – दूरभाष द्वारा संपर्क करने की कोशिश करने पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया, और न ही वापसी फोन आया जो कि नई बात नही हैं जब भी शहर क़े मुद्दों पर उनसे सम्पर्क किया जाता, सांसद रविकिशन शुक्ला द्वारा फोन रिसीव नही किया जाता।

क्या कहते हैं गोरखपुर मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव – दूरभाष द्वारा संपर्क होने उनके द्वारा बताया गया कि आप मीडियाकर्मियों के माध्यम से मामला संज्ञान में लाया गया है, तुरंत जांच कर मामला निस्तारण कराया जाएगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *