अंधेरे में कट रही ज़िंदगी! दर्जनों गांवों में विजली  कटौती से  ग्रामीणों  में आक्रोश

 

*शिकारपुर क्षेत्र के बल्लो खास, परसा गिदही, पड़री खुर्द, बरवा खुर्द, बरवा विद्यापती, दरौली, भीसवा, महुअवा समेत कई गांवों में रात की बिजली व्यवस्था चरमराई, उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें!*

महराजगंज। जिले के शिकारपुर क्षेत्र में इन दिनों रात के समय हो रही लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बल्लो खास, परसा गिदही, पड़री खुर्द, बरवा खुर्द, बरवा विद्यापती, दरौली, भीसवा, महुअवा समेत कई गांवों के लोग रातभर बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बार-बार बिजली गुल होने से न तो ठीक से नींद पूरी हो पा रही है और न ही दैनिक जीवन सामान्य रह गया है।
बरसात के मौसम में उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बिजली न रहने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती।
किसानों का भी कहना है कि अनियमित बिजली आपूर्ति का असर सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। जिन किसानों की फसलें बिजली चालित पंपों पर निर्भर हैं, उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है क्योंकि रात के समय बिजली न रहने से परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि रात के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और यदि किसी तकनीकी कारण से कटौती करनी पड़े तो उसकी पूर्व सूचना दी जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *