लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, धरमौली नहर पुल के पास पुलिस ने दबोचा

मोबाइल छीनकर भागने वाले शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो गिरफ्तार; बाल अपचारी भी पकड़ा गया

 

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके साथ शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (पीपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम (पीपीएस) के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को एक युवती का मोबाइल फोन छीनकर आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को धरमौली नहर पुल के पास से अमन कुमार पुत्र फूलचंद एवं मंदीप कुमार पुत्र राजकुमार, दोनों निवासी ग्राम बनकटिया, थाना श्यामदेउरवां को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ वारदात में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का नोकिया 2.3 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त यूपी-56 बीबी-0631 नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया, जबकि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, कांस्टेबल प्रमोद यादव तथा कांस्टेबल संतोष प्रजापति शामिल रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *