सरकार व जनता के विश्वास को और हर नागरिक का जीवन होगा आसान : पंकज चौधरी
योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
गौरवपूर्ण अवसर पर नगर पंचायत परतावल में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह जी के साथ भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी जी ने दुकान दुकान जाकर व्यापारियों से संवाद कर GST (वस्तु एवं सेवा कर) की सफलता और इसके व्यापारी हितैषी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कीया।
नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने स्मृति चिन्ह देकर सैकड़ों समर्थकों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किए गए ये जीएसटी सुधार न केवल आम आदमी को राहत और कारोबारियों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं बल्कि सरकार व जनता के बीच विश्वास को और गहरा बनाते हुए हर नागरिक के जीवन को आसान बना रहे हैं। नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स के सुधारों के बारे में जनता को जागरूक करने और बचत उत्सव में सहभागी बनने हेतु चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने परतावल चौक के दुकानों पर जाकर GST हैंडबिल बांटे एवं चिपकाए। साथ ही स्टार मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक, किसान मेडिकल स्टोर आदि नगर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुँचकर स्वयं दुकानों पर GST जागरूकता में सम्मिलित हुए और स्टीकर लगाए और व्यापारियों को GST प्रणाली के लाभों के विषय में जानकारी प्रदान कीया।
इस अवसर पर तेज तर्रार परतावल मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, युवा नेता एवम भावी विधायक प्रत्यासी प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोहर मद्धेशिया, सभासद विनय सिंह, महामंत्री अजय गौतम, युवा मोर्चा सुभासपा जिलाध्यक्ष रोशन राजभर, अशोक यादव, बलराम उपाध्याय, सेक्टर प्रमुख तेज प्रताप मोदनवाल, कोषाध्यक्ष महाजन कश्यप, विधायक प्रतिनिधि अजय द्विवेदी उर्फ नंदू दुबे सहित सभासदगण, कार्यकर्ता गण, व्यापारी गण एवं सम्मानित जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिससे कार्यक्रम को जनसंपर्क और जनसहभागिता की अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई।







