संगीत से जीवन का सरगम बनता है, यह थेरेपेटिक है : प्रो हर्ष सिन्हा

संगीत से जीवन का सरगम बनता है, यह थेरेपेटिक है : प्रो हर्ष सिन्हा

डेलीगेसी प्रतियोगिता श्रृंखला के तहत पांचवे दिन लगभग 300 छात्र – छात्राओं के साथ आयोजित हुईं पांच विभिन्न प्रतियोगिताएं।

गोरखपुर ,विश्वविद्यालय में हीरक जयंती समारोह के तत्वाधान में चल रही कार्यक्रमों के विस्तृत श्रृंखला में 1 मार्च को सेंट्रल जोन डेलीगेसी द्वारा पेंटिंग, कार्टूनिंग, रंगोली, फोटोग्राफी एवं गायन प्रतियोगिताओ का आयोजन ललित कला विभाग के नादायन सभागार में आयोजित हुआ। इन प्रतियोगिताओं के संयोजक क्रमशः डा शैलेश सिंह, डा प्रदीप साहनी, डा गौरी शंकर, डा सुमन लता चौधरी हैं। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग तीन सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने जोर आजमाइश की। इन प्रतियोगिताओं के लिए विश्विद्यालय के प्रो हर्ष सिन्हा जी के नेतृत्व में निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में प्रो संदीप दीक्षित, प्रो गौर हरि बेहरा, डा कुसुम रावत तथा डा प्रदीप साहनी जी उपस्थित रहे। गायन प्रतियोगिता सबसे लंबे समय तक चली। इस प्रतियोगिता में सौ से अधिक प्रतिभागी थे जिन्होंने अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। कुछ ने तो शास्त्रीय संगीत का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सुर और सरगम का अद्भुत संयोजन छात्रों के प्रतिभाग में देखने को मिला। इस सुरीले कार्यक्रम का बहुत ही भावपूर्ण संचालन शोध छात्र अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। इस प्रतियोगिता में क्रमशः श्री दुर्गेश शुक्ल, प्रभाकर्ति आनंद एवं प्रियंजलि गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रो हर्ष ने जीवन में संगीत के महत्व को उद्घाटित करते हुए कहा कि संगीत से मनुष्य को पूर्णता प्राप्त होती है। संगीत आपको आपके विषय में बहुत गहराई तक के जाता है। उन्होंने आइंस्टीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वे वायलिन बहुत अच्छा बजाते थे। संगीत में एक ताकत होती है जो आपका संपूर्ण परिष्कार करता है।
प्रो संदीप, गौरहरि बेहरा ने और डॉ प्रदीप ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
डेलीगेसी उपाध्यक्ष प्रो शिखा सिंह एवं सचिव डा आमोद कुमार राय ने सभी संयोजकों एवं सदस्यों का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिया आभार प्रदर्शित किया।
कुलपति जी ने विजयी प्रतिभागियों के प्रति अपनी शुभकामना प्रेषित की है और कहा कि बिना जय पराजय के आप अपने सफर में ऐसे ही आगे बढ़ते रहे।
कल सम्पन्न हुई भाषण प्रतियोगिता में संयोजिका अपर्णा पाण्डेय के अनुसार प्रथम स्थान वैष्णवी त्रिपाठी, बी ए एल एल बी, दूसरा स्थान ईरिशा सिंह, बी ए एल एल एल और तीसरा स्थान श्रेया मनोज को प्राप्त हुआ।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *