सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
18/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – म्यांमार की सैन्य सरकार ने घोषणा की है कि वह दिसंबर में आम चुनाव कराएगी।
सैन्य सरकार के प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने 28 दिसंबर को आम चुनावों की घोषणा की है।
2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार में यह पहला चुनाव है।
2021 में, सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता आंग सान सू की को कैद कर लिया।
सैन्य प्रशासन के प्रमुख ह्लाइंग ने दावा किया है कि दिसंबर में होने वाले चुनाव ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’ होंगे।
हालांकि, सुत्रो के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने सेना प्रमुख के बयान को खारिज कर दिया है।
आलोचकों ने सैन्य सरकार द्वारा कराए जाने वाले चुनावों की आलोचना एक दिखावा बताया है।
उनका आरोप है कि ये चुनाव उनकी सत्ता को मज़बूत करने और बनाए रखने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
म्यांमार 2021 से गृहयुद्ध में उलझा हुआ है। वहाँ सेना और जातीय सशस्त्र समूहों के बीच बार-बार झड़पें होती रही हैं।
म्यांमार में सक्रिय कुछ जातीय समूहों ने चेतावनी दी है कि वे अपने क्षेत्रों में चुनाव नहीं होने देंगे।







