इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का जमशेदपुर जिला कार्यालय में गरमजोशी से स्वागत

 

जमशेदपुर, झारखण्ड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का जमशेदपुर जिला कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ एवं संगठन के अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान के साथ की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी का जमशेदपुर जिला कार्यालय में गरमजोशी से स्वागत पत्रकारिता और संगठन की मजबूती पर जोर।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि आज का दौर पत्रकारिता के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसी दौर में मजबूत और निष्पक्ष पत्रकार समाज का सबसे बड़ा स्तंभ साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ खबर लिखने का काम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को सरकार एवं प्रशासन तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि आज कई पत्रकार आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा संबंधी संकटों का सामना कर रहे हैं, इसलिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का लक्ष्य है कि देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, प्रशिक्षण, कानूनी सहायता और संगठन की मजबूती के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लगातार ऐसे प्लेटफार्म बनाने पर काम कर रही है जहाँ नए और युवा पत्रकारों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल पत्रकारिता और मीडिया नैतिकता पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
सदस्यों ने लिया नया संकल्प। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने पत्रकारिता क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे निर्भीक, निष्पक्ष और सच्ची पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेराज अहमद कुरैशी- राष्ट्रीय अध्यक्ष, आतिफ खान- झारखंड प्रदेश सचिव, मोहम्मद सलमान- कोल्हान प्रभारी, अभिषेक कुमार- कोल्हान अध्यक्ष, इनायत तबरेज- जिला अध्यक्ष, मोहम्मद कलीम उल्लाह- जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा- जिला महासचिव, विनोद लकड़ा- जिला सचिव, राजेश पाण्डेय- जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद हमज़ा- जिला कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम में रिपोर्टर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।
समापन कार्यक्रम धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुआ, और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोल्हान एवं पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई को आगे भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *