नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया पदभार ग्रहण

 

 

गोरखपुर जनपद में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक मीणा ट्रेजरी पहुंच कर पदभार ग्रहण किए। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं परियोजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण कराया जाएगा तथा नवसृजित परियोजनाओं के लिए जमीनों को उपलब्ध करा कर उसे भी पूर्ण कराया जाएगा जनपद के कार्यालयो में पहुंचने वाले हर फरियादी को न्याय संगत न्याय दिलाने का काम किया जायेगा न्यायालयो में लम्बित वादों का निस्तारण अधिवक्ताओं से सामंजस्य बैठा कर निस्तारित करने का काम किया जायेगा मुख्यमंत्री पोर्टल पर आए हुए प्रार्थना पत्र को समयबद्ध तरीके से निस्तारित कर न्याय संगत न्याय फरियादियों को देने का काम किया जायेगा बीटेक दीपक मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय समय से पहुंचने वाले अधिकारियों में जाने जाते है 15 जुलाई 1986 को जन्मे दीपक मेरठ सिद्धार्थनगर श्रावस्ती गाजियाबाद के जिलाधिकारी रह चुके है इसके पहले आगरा सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ में अपने पदों का निर्वहन कर चुके
दीपक मीणा आईआईटी खड़गपुर से पढ़े हैं उन्होंने यहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह टाटा स्टील में नौकरी करने लगे थे इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 2010 की यूपीएससी परीक्षा में आईएएस के लिए चुन लिए गए फिर उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई मसूरी में उनकी ट्रेनिंग मई 2012 तक चली और उसके बाद उन्हें यूपी कैडर अलॉट किया गया उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में हुई थी आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे श्री मीणा को जनवरी 2025 मे गाजियाबाद के डीएम का पदभार संभाला था जो आज जिलाधिकारी गोरखपुर का पदभार ग्रहण किए।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *