उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दक्षिण कोरिया पहुँचने से कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल का परीक्षण किया है।
उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल उस समय परीक्षण की जब ट्रम्प एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया जा रहे थे।
उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया है।
सुत्र के अनुसार, इस परीक्षण को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को वैध ठहराने का एक प्रतीकात्मक प्रयास बताया जा रहा है।
सुत्र के अनुसार, मिसाइल को सीधे आकाश में छोड़ा गया और लगभग 7,800 सेकंड तक हवा में रही।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के आज (बुधवार) दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग से मिलने की उम्मीद है।
दक्षिण कोरिया पर अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का दबाव है।







