असलहे के बल पर स्वर्ण व्यवसायी के दुकान मे दीनदहाड़े हुई लूट क्षेत्र में दहसत का बना माहौल

असलहे के बल पर स्वर्ण व्यवसायी के दुकान मे दीनदहाड़े हुई लू

दुकानदार और बदमाशों के बीच नोक झोक में पिस्टल और मैगजीन छोड़कर भागे लुटेरे

 

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली उपनगर के धर्मपुर चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदा के बगल में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान में आज तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर बड़े पैमाने पर आभूषण लूट कर फरार हो गए सूचना के अनुसार धर्मपुर चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बगल में स्थानीय थाना क्षेत्र के ही रुदलापुर निवासी रतनलाल का बेटा अभिषेक प्रतिदिन की भांति आज भी अपने नियमित समय पर दुकान खोल कर बैठा था की लगभग 1:00 बजे तीन नवयुवक एक अपाची गाड़ी से आए और दुकान में बैठे अभिषेक से सोने की चेन दिखाने के लिए कहे जब अभिषेक चेन दिखाने लगा तब बदमाश युवकों ने थोड़ा और भारी चेन दिखाने के लिए कहा बदमाशों के इस तरह वार्तालाप से युवक को कुछ संदेह हुआ और उसने अपना सामान समेटकर अलमारी में रखने लगा की तभी उसमें से एक युवक पिस्टल निकाल कर अभिषेक पर तान दिया और अलमारी में रखा हुआ 2 किलो चांदी के आभूषण कुछ पीली धातु की सामग्री व कुछ अन्य आभूषण लूट कर भाग गए घटना के समय में जैसे ही बदमाशों ने पिस्टल निकाली दुकानदार अभिषेक बदमाशों से उलझ गया और उन लोगों से लोक झोंक होने लगी छीनातनी में बदमाशों का मैगजीन घटनास्थल पर ही गिर गया जैसे ही घटना की जानकारी अगल-बगल के दुकानदारों को हुई तो बाहर निकाल कर आए तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए पिस्टल हवा में लहराते हुए भाग गए भागते समय उनके हाथ से पिस्टल छूट गया जिसको पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुट गई अगल-बगल के दुकानदारों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकालने में जुट गई घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार एवं सीओ सदर आभा सिंह मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी करने में जुट गए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी से लूट हुई है तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *