उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – बहुचर्चित टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर प्रसिद्ध हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। सुत्र ने बुधवार सुबह बताया कि उनका निधन हो गया।
68 वर्षीय पंकज लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी बढ़ने पर कुछ महीने पहले उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी।
वह 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए थे।
महाभारत के अलावा, उन्होंने चंद्रकांता जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।
पंजाब में जन्मे धीर ने फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन टेलीविजन ही उनकी मुख्य पहचान बन गया।
उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।







