जागरूकता एवं कार्यवाही का सामाजिक आंदोलन की पहल पैराडाइज एकेडमी के बच्चों ने किया*

आज विश्व कैंसर दिवस जागरूकता एवं करवाई एक वैश्विक सामाजिक आंदोलन के रूप में पैराडाइस एकेडमी घुघली के बच्चों के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई।
विश्व कैंसर दिवस एवं कैंसर जागरूकता रैली में बच्चों ने प्रतिभाग कर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया।
एक नुक्कड़ सभा एवं संगोष्ठी के रूप में बच्चों ने कैंसर से होने वाले प्रभाव एवं किस प्रकार से कैंसर से बचा जा सकता है बच्चों ने अपने अभिनय के द्वारा जन-जन तक जागरूकता फैलाई। आज कैंसर एक वैश्विक महामारी के रूप में बहुत तेजी से फैल रहा है।
विश्व कैंसर दिवस एवं जन जागरूकता अभियान के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर श्री घनश्याम सिंह जी उपस्थित रहे।
श्री घनश्याम सिंह ने संगोष्ठी में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वर्तमान समय में कैंसर एक वैश्विक स्तर महामारी के रूप में बहुत तेजी से फैल रहा है। कैंसर जैसे बीमारी को रोकने के लिए सबसे आवश्यक यह है कि हम मादक पदार्थों का सेवन न करें साथ ही साथ अपने नियमित दिनचर्या में परिवर्तन लाएं।
इस संगोष्ठी के अवसर पर कुलदीप मणि त्रिपाठी, नितेश दुबे, देविका त्रिपाठी, लालचंद साहनी, चंद्र प्रकाश यादव, आकाश, समीर, अमन, अनिल दुबे,अभिषेक सिंह, शिवांगी,मधु, निक्की, शबनम मुस्कान, मंदाकिनी ,डोली अनामिका, सौम्या, रूबी ,रुचि,अन्नू आदि लोगों उपस्थित रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *