कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सतचंडी महायज्ञ 1001 कन्याओ ने उठाया कलश

आज से श्रोता करेंगे राम कथा का रसपान

India news juction – घुघली: मंगलवार को कलश यात्रा के साथ ही ग्राम सभा भूमि काली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 1001 कन्याओं ने अपने सर पर कलश लिए यज्ञ स्थल से चैनपुर घुघली होते हुए बैकुंठी घाट पहुंचे। जहां से कलश लेकर पुरानी घुघली होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश स्थापना किया। यज्ञ आचार्य पंडित राम बहादुर दिवेदी ने बताया कि यज्ञ में प्रवचन के लिए वृंदावन से आचार्य सुधीर द्विवेदी द्वारा राम कथा का रसपान कराया जाएगा। नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के कलश यात्रा के दौरान हाथी,घोड़े, ऊँट के साथ ही गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली गई है।   कलश यात्रा में घुघली के मुख्य मार्ग काफी जाम रहा लेकिन पुलिस बल ने पूरी तन्मयता के साथ राहगीरों के लिए रास्ता खुलवाया।


इस यज्ञ की कलश यात्रा में वकील उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय,पूर्व न. प.अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,बृजेंद्र पांडेय,अभिनव टिंकल मिश्रा,प्रियम्बर उपाध्याय,कुमार उपाध्याय,चतुर्भुजा सिंह,शिवेंद्र उपाधयाय, निहाल सिंह,सागर कनौजिया,खूबलाल सिंह,अमर देव  सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।

Reporter

Please Share this News

Ramchandra Rawat

चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

सम्बंधित ख़बर

समय से पहले खुल रही देशी शराब की दुकान, सुबह पांच बजे से शराबियों का हुड़दंग

  श्यामदेउरवा/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के श्यामदेउरवा-बड़हारा बरईपार मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का…

Please Share this News

पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा

  पत्रकारों पर हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा। मुजफ्फरपुर, बिहार। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बिहार के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने 22 जुलाई 2026 को…

Please Share this News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *