उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
20/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक मालवाहक विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
सुत्र ने प्रकाशित खबरों का हवाला देते हुए बताया कि दुर्घटना में मारे गए दोनों लोग ‘ग्राउंड स्टाफ’ थे।
विमान उस वाहन से टकराने के बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वे यात्रा कर रहे थे। सुत्र ने बताया कि विमान भी फिसलकर समुद्र में गिर गया।
विमान में सवार चार चालक दल के सदस्यों को जीवित बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
यह दुर्घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 3:40 बजे हुई।
एमिरेट्स की उड़ान EK 9788 दुबई से हांगकांग जा रही थी। यह विमान तुर्की की मालवाहक एयरलाइन एयर ACT का बोइंग 747-481 विमान है।







