महराजगंज जनपद के थानां श्यामदेउरवा में आज
मिशन शक्ति फेज 5 के तहत ग्राम महुअवा महुई महाराजगंज में बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा गांव की बहूएं, महिलाओं को दौरान समाज में हो रहे आपसी पारिवारिक विवाद व महिला संबंधित अपराधो दहेज हत्या , यौन उत्पीड़न , अपहरण आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा इन अपराधों से बचने व निपटने के लिए भी सभी लोगो को जागरूक किया गया इस सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं / बहुओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया गया एवम मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन नं 1090,112,181,102,108, तथा 1098,1930 इत्यादि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना इत्यादि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी







