चंद घंटों में गयी थानेदारी, नए थानाध्यक्ष बने नवनीत नागर..

 

 

ठूठीबारी में थानेदारी का तख्तापलट नए थानाध्यक्ष बने नवनीत नागर।

चंद घंटों में बदली कुर्सी, सवालों के घेरे में पुलिसिया सिस्टम

योगेन्द्र पाण्डेय / आँचलिक खबरें

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में महज कुछ घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। नवनियुक्त थानाध्यक्ष नवीन चौधरी की थानेदारी अचानक छिन गई और उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। वहीं, सोनौली थाना प्रभारी नवनीत नागर को ठूठीबारी थाने की नई कमान सौंप दी गई है।

बताया जा रहा है कि नवीन चौधरी ने हाल ही में ठूठीबारी थाने का कार्यभार संभाला था, लेकिन चंद घंटों के भीतर ही उन्हें हटाए जाने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। हालांकि, इस त्वरित कार्रवाई के पीछे की ठोस वजहों को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सूत्रों की मानें तो थाने के कार्यभार संभालने के दौरान कुछ गंभीर शिकायतें, कार्यशैली को लेकर असंतोष अथवा उच्चाधिकारियों की नाराजगी इस बदलाव का कारण हो सकती है। वहीं, सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र ठूठीबारी को देखते हुए प्रशासन किसी भी स्तर पर जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा।

अब अनुभवी माने जाने वाले नवनीत नागर को ठूठीबारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और जनता का भरोसा कायम रखना होगा।

फिलहाल, नवीन चौधरी को पुलिस लाइन भेजे जाने और अचानक हुए इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल यही है—आखिर ऐसा क्या हुआ कि चंद घंटों में थानेदारी चली गई?

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *