प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष तो धर्मेंद्र गुप्ता बने प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज के महामंत्री

प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष तो धर्मेंद्र गुप्ता बने प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज के महामंत्री
: निचलौल तहसील इकाई का सर्वसम्मति से गठन
: नगर पंचायत के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन

महराजगंज : प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की निचलौल तहसील इकाई की कार्यकारिणी का गठन निचलौल नगर पंचायत सभागार में बुधवार को सर्वसम्मति से किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध रूप से किया गया।
जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं डीडी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संरक्षक राहुल त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव अधिकारी आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अमितेश त्रिपाठी एवं सर्वेश गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। गठित कार्यकारिणी में असलम सिद्दीकी एवं दुर्गा गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। दैनिक जागरण के पत्रकार प्रदीप मिश्रा को अध्यक्ष तथा आनंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ओंकार कसेरा को उपाध्यक्ष और अमर उजाला के पत्रकार धर्मेंद्र गुप्ता को प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज का महामंत्री बनाया गया।
इसके अतिरिक्त अरुणेश गुप्ता को संगठन मंत्री, महेश रौनियार को संगठन मंत्री, हैप्पी नायक को कोषाध्यक्ष एवं मुकेश सहानी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोरख त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, अनस सिद्दीकी एवं सचिंद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता, सुरक्षा और सम्मान का मजबूत मंच बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में निचलौल क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों के साथ संरक्षक राहुल त्रिपाठी,अमितेश त्रिपाठी समेत जिला महामंत्री आशीष सोनी ,बृजेश गुप्ता,अभिषेक श्रीवास्तव, अनुज शुक्ला,आलोक जोशी,जेडी,अंगद शर्मा,अरुण,किशन समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे ।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *