उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने की तैयारी चल रही है।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गोठाटार सहित कई क्षेत्रों में लगातार आग लगाने की घटनाओं और हवाई सुरक्षा के लिए अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हवाई अड्डे को बंद किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे को इसलिए बंद किया जा रहा है ताकि वर्तमान में उड़ान भर रहे विमान उतर सकें और आगे कोई उड़ान न भर सके।
हवाई अड्डे की सुरक्षा वर्तमान में नेपाली सेना द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्य द्वार को बंद करके हवाई अड्डे पर अन्य गतिविधियों को रोकने की तैयारी की जा रही है।







