उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/11/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल कतर के लिए रवाना हो रहे हैं।
पौडेल आज सुबह 9:10 बजे त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कतर के लिए रवाना होंगे।
वे सामाजिक विकास के लिए द्वितीय विश्व शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वहाँ जा रहे हैं।
राष्ट्रपति पौडेल सहित उनकी टीम नवम्बर 6 तक कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेगे।
पिछले बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति पौडेल की कतर यात्रा को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया था।







