सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज तुर्कमेनिस्तान की यात्रा पर जाने वाले हैं।
प्रधानमंत्री सचिवालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री ओली आज रात 11 बजे स्थलरुद्ध विकासशील देशों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए तुर्कमेनिस्तान के लिए रवाना होंगे।
28 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ओली की 3 से 8 अगस्त तक तुर्कमेनिस्तान यात्रा को मंजूरी दे दी गई है।







