सामुदायिक सहयोग से सफल होगा संचारी रोगों पर नियंत्रण का प्रयास-रवि किशन

 

सदर सांसद ने जिलाधिकारी कार्यालय से किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्घाटन

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और डीएम दीपक मीणा भी बने उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा

गोरखपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से जिस प्रकार से इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी पर नियंत्रण हुआ है, उसमें जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डेंगू, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस जैसे संचारी रोगों पर नियंत्रण की लड़ाई अभी भी जारी है और यह तभी सफल हो सकेगा जब सामुदायिक सहयोग मिले। यह बातें गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने डीएम कार्यालय से रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के उद्घाटन अवसर पर कहीं। गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि और डीएम दीपक मीणा भी उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा बने। यह अभियान पांच अक्टूबर से इकतीस अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें बारह विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे।

फॉगिंग वैन और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने लोगों से अपील की कि वह अपने आसपास साफ-सफाई रखें, दूषित भोजन का सेवन न करें, घरों के आसपास जलजमाव न होने दें, हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, बच्चों का टीकाकरण कराएं और किसी भी प्रकार का बुखार होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल पर इलाज के लिए पहुंचें। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान सभी विभाग अपने-अपने स्तर से संचारी रोगों पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे, लेकिन यह तभी सफल होगा जब लोग भी इसमें अपना योगदान दें। सदर सांसद ने मौजूद लोगों को संचारी रोगों पर नियंत्रण की शपथ भी दिलाई।

अभियान के नोडल स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने बताया कि संचारी रोगों को नियंत्रण में इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस बार के अभियान में भी मच्छरों पर नियंत्रण, मच्छर और जलजनित बीमारियों के नियंत्रण व प्रबन्धन, साफ-सफाई, सुकरबाड़ों का प्रबन्धन, कृतक नियंत्रण और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। अभियान में आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज और सूचना आदि सम्बन्धित विभाग साथ मिल कर काम करेंगे। सहयोगी संस्थाएं डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, पाथ आदि इस अभियान में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करेंगी। इस बार के अभियान में डेंगू के प्रसार को रोकने पर मुख्य जोर होगा।

इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद अजय राय, रणंजय सिंह जुगनू, सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह, एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वीपी पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्र, जिला पंचायती राज अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीएचईआईओ केएन बरनवाल ने किया।

*नियंत्रित हैं संचारी रोग*

सीएमओ डॉ झा ने बताया कि जिले में इस साल चार अक्टूबर तक इंसेफेलाइटिस के कुल इक्कीस मामले आए हैं, जो इसी अवधि में पिछले साल 57 थे। इन बीमारियों से मृत्यु की संख्या शून्य है। डेंगू के 139 केस रिपोर्ट हुए हैं और इससे भी मृत्यु शून्य है। इसी अवधि में मलेरिया के 19 केस सामने आए हैं। जिले में जापानीज इंसेफेलाइटिस से वर्ष दो हजार इक्कीस से लेकर आज तक कोई भी मृत्यु नहीं हुई है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *