परतावल। महराजगंज
आशा कार्यकत्री एसोसिएशन महराजगंज की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा की अध्यक्षता में सोमवार को परतावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से रीता तिवारी को परतावल ब्लॉक की अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। उनके चयन पर सभी आशा कार्यकत्रियों ने हर्ष व्यक्त किया। चुनाव प्रक्रिया जिला कमेटी की देखरेख में पूरी की गई।
जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस दौरान सुजाता, अनीता देवी, लीलावती, शांति देवी, पुरी देवी, मीरा देवी समेत कई आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।







