महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर खुर्द में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा आउटरीच प्रोग्राम किया गया जिसमें किशोर किशोरियों को मासिक थीम के अनुसार एचआईवी एड्स आरटीआई और यस टी आई पर विस्तृत चर्चा किया गया कार्यक्रम में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध बनाने से एड्स जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं साथ ही साथ प्रजनन अंगों की साफ सफाई न करने से संक्रमण फैल जाता है जिसको आरटीआई कहते हैं और यही आरटीआई शादी के बाद यस टी आई में बदल जाता है जिसके परिणाम स्वरुप होने वाले बच्चे पर भी प्रभाव पड़ता है
साथ ही साथ आयरन की गोली तथा सैनिटरी नैपकिंस का भी वितरण किया गया कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवम ए एन यम कंचन तिवारी के साथ , समस्त आशाएं एवं किशोर किशोरिया इत्यादि मौजूद रहे







