उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/12/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन आज (गुरुवार) भारत आ रहे हैं। वे दो दिन के भारत दौरे पर आने वाले हैं।
सुत्र के मुताबिक, पुतिन गुरुवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम 4 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।
वे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं।
पुतिन के दौरे को देखते हुए भारत में सिक्योरिटी के इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं।
सभी सिक्योरिटी एजेंसियों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है।
सुत्रो के मुताबिक, ‘सिक्योरिटी एजेंसियां पुतिन के आने से लेकर उनके लौटने तक हर एक्टिविटी पर नज़र रखेंगी।’







