एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के पौधे फर्श पर पड़े, रोपण का इंतजार

 

एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में इस अभियान के तहत लाए गए पौधों की अनदेखी का मामला सामने आया है।

सीएचसी परिसर में लाए गए कई पौधे रोपे जाने के बजाय फर्श पर ही रखे हुए हैं। देखभाल के अभाव में कुछ पौधे मुरझाने भी लगे हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि पौधे पॉलीबैग सहित एक कोने में पड़े हैं, जबकि उन्हें समय रहते जमीन में लगाया जाना चाहिए था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रही है, लेकिन यदि सरकारी संस्थानों में ही पौधों की ऐसी उपेक्षा होगी तो अभियान का उद्देश्य कैसे पूरा होगा। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र पौधों का रोपण कर उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित कराने की मांग की है।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *