विजयदशमी शोभायात्रा मार्ग का वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण, रूट मैप जारी – सुरक्षा और सुविधा की तैयारियां तेज

 

गोरखपुर। आगामी विजयादशमी पर्व के अवसर पर होने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने शनिवार को मंडल एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शोभायात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी हुई है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के बाद मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी/एसएस चन्नप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी राज करन नय्यर ने स्वयं शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, विद्युत पोलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की योजना पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

शोभायात्रा का रूट मैप:
शोभायात्रा की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर से होगी और यह मोहद्दीपुर चौराहा, गोलघर, चौराहा होते हुए घोष कंपनी चौराहा तक जाएगी। इसके बाद यह विजय चौक, रेती रोड,से होते हुए पुनः गोरखनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा।

निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी:
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी ट्रैफिक संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण राज, क्षेत्राधिकारी गण, नगर निगम, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

*विशेष प्रबंध:*

शोभायात्रा मार्ग पर 24 घंटे पहले से सफाई अभियान चलाया जाएगा।

सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर जनता को पूर्व में सूचित किया जाएगा।

मेडिकल टीम और एंबुलेंस की तैनाती पूरे रूट पर रहेगी।

रूट पर जगह-जगह अस्थायी पेयजल स्टॉल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि शोभायात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारी समय से पहले पूरी कर ली जाए और शोभायात्रा के दिन सभी विभाग सतर्क और अलर्ट मोड पर रहें।

गोरखपुर प्रशासन की इस सक्रियता से शहरवासियों में उत्साह है और उम्मीद है कि इस वर्ष विजयदशमी पर्व और शोभायात्रा का आयोजन पहले से भी अधिक भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न होगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *