नहर में घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में बना दहशत का माहौल

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब छातिराम बड़ी नहर में एक घड़ियाल दिखाई दिया। यह नहर परतावल–महराजगंज मुख्य मार्ग के पास नारायणी नदी की शाखा है।जानकारी के अनुसार, शाम लगभग चार बजे कुछ राहगीरों ने नहर में घड़ियाल को रेंगते हुए देखा तो अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज परतावल मय फोर्स सहित मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया।नहर में इस समय पानी काफी कम है, ऐसे में घड़ियाल का दिखाई देना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सूखे नहर में घड़ियाल के इधर-उधर रेंगने से आस-पास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।पुलिस ने वन विभाग और रेस्क्यू टीम को मामले की जानकारी दे दी है। फिलहाल स्थानीय लोग नहर के पास जाने से बच रहे हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *