सेवानिवृत्त राजस्वकर्मी को पुलिस चौकी पर जान से मारने की धमकी ,एसपी को दी तहरीर

सेवानिवृत्त राजस्वकर्मी को पुलिस चौकी पर जान से मारने की धमकी ,एसपी को दी तहरी

दुस्साहस
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का फोटो महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी 78 वर्षीय सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी चंद्रभूषण लाल श्रीवास्तव ने अपने सगे बड़े भाई हरिश्चंद्र लाल श्रीवास्तव व उनके बेटे अरुण श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव व संदीप श्रीवास्तव द्वारा रविवार को शिकारपुर पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जमकर भद्दी-भद्दी गालियां देने और जान से मारने की धमकी देते हुए बोटी-बोटी काट कर फेंक देने का आरोप लगा सोमवार को एसपी को तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है।इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
पुलिसअधीक्षकमहराजगंज सोमेंद्र मीना को दिए अपने तहरीर में चंद्रभूषण लाल श्रीवास्तव ने कहा है कि मेरे व मेरे बड़े भाई के बीच वर्षों से जमीनी विवाद है।आगामी सात जून को उनके बिटिया पूजा की शादी है।शादी की तैयारियों के साथ -साथ दरवाजे पर टेंट आदि लगाने हेतु पेड़ -पौधे के डालियों व झाड़ियों आदि की भी साफ सफाई हो रही थी कि मेरे बड़े भाई विपक्षी हरिश्चंद्र लाल वगैरह एक राय होकर ऐसा करने से रोक दिए । प्रार्थी ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज शिकारपुर अवधेश सिंह को दी तो वह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष को शाम चार बजे चौकी पर बुलाया।पुलिस के बुलाने पर प्रार्थी जब पहुंचा तो गुंडा मवाली प्रवृत्ति के विपक्षी जो पहले से 307 के अपराधी हैं भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दौड़ा लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए बोटी-बोटी काट कर फेंक देने की भी बात कहे हैं।घटना के वक्त पुलिस कर्मी मौजूद थे परंतु मूकदर्शक बने रहे।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा है कि प्रकरण की जांच करा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *