एसएसपी ने सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों मोर्चों पर कसी लगाम दिल्ली बम धमाका के बाद गोरखपुर में हाई अलर्ट

एसएसपी ने सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों मोर्चों पर कसी लगाम

 

दिल्ली बम धमाका के बाद गोरखपुर में हाई अलर्

बढ़ाई गई चेकिंग, ट्रैफिक विभाग को मिले 88 अतिरिक्त जवान

दुर्घटनाओं के स्थायी समाधान के लिए बनेगा रोडमैप, 14 थाने चिन्हित

गोरखपुर। दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में गोरखपुर पुलिस भी पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने जनपद के सभी थानों को विशेष सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, पर्यटन स्थलों, रामगढ़ताल, गोरखनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटलों और मॉलों में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग में जनसहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा — “जनपद की सुरक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है, लेकिन नागरिकों का सहयोग हमें और अधिक सक्षम बनाएगा।”

*14 थाने चिन्हित — दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल करेगी विशेष टीम*

सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने जनपद के 14 थानों को दुर्घटना प्रभावित थाना क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है।
उन्होंने बताया कि एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है जो इन क्षेत्रों में जाकर दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की जांच करेगी — चाहे वह कोहरा, सड़क डिजाइन, संकेतक की कमी या अंधेरा ही क्यों न हो।

एसएसपी ने कहा कि “हम स्थायी समाधान के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहे हैं ताकि सड़क सुरक्षा को दीर्घकालिक रूप से सुदृढ़ किया जा सके।”

*रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर लगाए जाएंगे*

जिन स्थानों पर गांव या मोहल्ले की गलियां मुख्य मार्ग से मिलती हैं, वहां रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि रात या कोहरे में वाहन चालक पहले से सावधान हो सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

*ट्रैफिक विभाग को मिले 88 अतिरिक्त जवान*

शहर में बढ़ते यातायात दबाव और कोहरे के मौसम को देखते हुए एसएसपी ने ट्रैफिक विभाग को 88 अतिरिक्त जवान उपलब्ध कराए हैं, जो पहले से तैनात बल के अतिरिक्त रहेंगे।
इन जवानों को मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजार क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर तैनात किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहे।

एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों से कहा कि रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और नाका चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों मोर्चों पर बेहतर नियंत्रण बना रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *