जेईई मेन में क्वालीफाई प्रतीक शर्मा को सम्मानित करते दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा के शिक्षकगण व पदाधिकारी. भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जरिए कराए गए जेईई मेन 2025 के सफल मेधावी प्रतीक शर्मा को दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में बुधवार को एक विशेष सम्मान समारोह में मेडल,मोमेंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी के चेहरे खिल उठे। उल्लेखनीय है कि परतावल विकासखंड के धर्मपुर गांव निवासी प्रतीक शर्मा की छठवीं कक्षा से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक की पढ़ाई दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा में हुई है जहां से सफल शिक्षा लेकर वह आगामी बीई/ बीटेक कोर्स हेतु इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है जिसमें ऑल इंडिया लेवल पर प्रतीक शर्मा का 106584 वां जनरल रैंक तथा 34 321वां ओबीसी एनसीएल रैंक मिला है। मेधावी की उपलब्धि पर जहां उसकी माता शीला देवी, पिता सुनील शर्मा ,बड़े भाई लविश शर्मा, बड़ी बहन खुशबू शर्मा ,दादा रामप्यारे शर्मा, दादी शांति देवी सहित अन्य स्वजनों का खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने प्रतीक शर्मा की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। संस्था ने प्रतीक शर्मा को उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के सर्वोच्च शिखर को छूने को प्रेरित किया है। इस मौके पर संस्था के संस्थापक उपेंद्र मिश्रा, संरक्षक आर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य करूणामणि पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, प्राथमिक प्रधानाचार्य सीमा पांडे ,उप प्रधानाचार्य नेहा पटेल सहित महेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, श्रवण विश्वकर्मा ,रमेश चंद पटेल, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, प्रीति जायसवाल, प्रेमलता यादव, सुमित्रा वर्मा, गंगेश वर्मा, प्रदीप वर्मा ,पूजा गिरी ,राहुल साहनी, अमृता पांडे, अमित यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।







