योगी सरकार में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 8वर्ष पूर्ण

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

आज परतावल ब्लॉक परिसर मे आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया ने एक साथ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा के प्रतिनिधी पुनीत वर्मा ने किया वही ब्लाक परिसर में उपस्थित सभी का विकास खंड अधिकारी श्वेता मिश्रा ने सबका स्वागत अभिनन्दन करते हुए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डाक्टर आशीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को पनियरा विधायक व चेयरमैन प्रतिनिधी के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रणाम पत्र वितरण किया गया।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने योगी सरकार के सफलतम 8 साल की बधाई देते हुए कार्यों को गिनाया और कहा कि जिससे पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधा जरूरतमंदों तक पहुंचा। गरीबों और किसानों को सीधे लाभ देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी लक्ष्य ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया और आधुनिक उद्योगों को बढ़ावा देने के हैं, जिससे यूपी आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बन सके।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिवीजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को मजबूत करते हुए 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, शोषण-मुक्त शासन और विकास की यात्रा प्रारंभ की थी। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश” के रूप में एक मॉडल स्टेट बन चुका है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंगद गुप्ता, परतावल मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, एसडीओ विजय जायसवाल, सीडीपीओ केएन तिवारी, एडीओ श्यामसुंदर तिवारी, प्रधान लालजी चौधरी, अनीता देवी, सुग्रीव जायसवाल, अबुलएन, बीडीसी इंद्रासन विश्वकर्मा, सचिव रोशनी सिंह, सृष्टि सिंह, एख़लाख अहमद, एपीओ मनरेगा दिलीप गौतम, रोशन राजभर, मोहम्मद शालू, विधायक प्रतिनिधि अजय द्विवेदी उर्फ़ नंदू दुबे सहित भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं के साथ साथ सैकड़ों जनता उपस्थित रही।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *