सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – सर्लाही जिला में एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया है कि शिक्षक रामपुकार यादव की हत्या की गई है।
शिक्षक यादव की रात लगभग 8:30 बजे उनके घर के सामने मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल यादव की इलाज के लिए महोत्तरी जिला के रामगोपालपुर स्थित जानकी एकेडमिक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
शिक्षक को गोली मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
जिस मोटरसाइकिल से वह गोली चलाकर भाग रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
सर्लाही जिला पुलिस कार्यालय की प्रवक्ता डीएसपी सरोज राय ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे आगे के इलाज के लिए सर्लाही के लालबंदी स्थित मॉडल अस्पताल से प्रांतीय अस्पताल जनकपुर भेज दिया गया है।
घटना में शामिल कुछ लोग फरार हैं। पुलिस ने कहा है कि उनकी तलाश की जा रही है।







