अमवा चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पांच युवक सवार एक गंभीर घायल

 

परतावल/महराजगंज।
एनएच-730 गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच युवकों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक को हल्की चोटें आईं। तीन युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे अमवा चौराहे और श्यामदेउरवा के बीच हुई। कार गोरखपुर की दिशा से आ रही थी कि अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद गोरखपुर से घर लौट रहे महावनखोर बड़हरा निवासी कौशल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवीयता का परिचय देते हुए अपने मोटरसाइकिल से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई।

घायलों की पहचान अलसमी सिद्दीकी और जीशान खान, दोनों निवासी पिपरिया थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है। उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए।

सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे कर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *