ससुराल आए युवक का खेत में मिला शव, मचा हडकम्प जाँच में जुटी पुलिश

 

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट निवासी कमलेश 35 कुछ दिन पहले से अपनी ससुराल परसा बुजुर्ग आया था। ससुराल में ही रहकर दैनिक मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण-पोषण करता था।

बीते रविवार को उसकी इकलौती बेटी जानवी का मुंडन संस्कार था। उसी रात में वह शराब के नशे में हंगामा किया। पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। देर रात लगभग 10:30 बजे पुलिस भी वहां पहुंची और समझा बुझाकर वापस चली गई।

सोमवार को सुबह कमलेश बैग लेकर बाहर निकला। घंटों बाद गांव के पास एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, पुरे शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है।

इस सन्दर्भ में चौकी प्रभारी परतावल जटाशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *