सांसद एवम विधायक खेल स्पर्धा कार्यक्रम का वित्त राज्य मन्त्री ने फीता काटकर एवम गुब्बारा उड़ाकर किया शुभारम्भ

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल ब्लॉक अंतर्गत महंथ अवैद्यनाथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम श्यामदेउरवा में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा एवं विधायक खेल स्पर्धा का दूसरा दिवस रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी रहे। पंकज चौधरी व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सांसद खेल स्पर्धा/ विधायक खेल स्पर्धा का फीता काटकर एवं गुब्बारा उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

यह आयोजन 16 से 19 नवम्बर तक चलेगा, जो प्रतिभागी यहां जीतेंगे वहीं जिला पर खेलेंगे। सांसद खेल स्पर्धा तो विगत 4 वर्षों से चलता आ रहा है लेकिन इस बार विधायक खेल स्पर्धा भी खेला जा रहा है। मुख्य सहयोग युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग का है।

इस स्पर्धा में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

पंकज चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का विगत कई वर्षो से लगातार सफल आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।
पंकज चौधरी ने स्पर्धा के विभिन्न विधाओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं पत्रक देकर सम्मानित किया।

खेल स्पर्धा में बच्चों के लिए फल एवं नाश्ता का भी व्यवस्था रहा।

इस दौरान वहां विधानसभा खेल संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, विवेक पटेल, जनार्दन सिंह, मनीष कन्नौजिया, अभिनव पाण्डेय, विभूति सिंह, प्रधान जनार्दन यादव, प्रधान बलवंत विश्वकर्मा, पंकजेश कन्नौजिया, अर्जुन सिंह, क्षेत्रीय खेल अधिकारी जितेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी ब्रिजेश यादव, अतुल पटेल, वृद्धि चंद जायसवाल, ईश्वर यादव, मनोज पाण्डेय, विधानसभा क्षेत्र सह- संयोजक कौशल श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या के गणमान्य जन मौजूद रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *