ए पी एम एकेडमी में द कुल चेप्स कैम्प का हुआ समापन

ए पी एम एकेडमी में द कुल चेप्स कैम्प का हुआ समाप

 

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पिपरालाला ग्राम स्थित एपीएम एकेडमी में आज दिनांक छह जून 2025 को ग्यारह दिवसीय द कूल चैंप्स कैंप का समापन समारोह पूर्वक कार्यक्रम के साथ हुआ । इस अवसर पर सीबीएसई के निर्देश पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप का भी समापन हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर महानगर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री अचिन्त्य लाहिड़ी थे ।मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं विद्यालय के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय डॉक्टर आद्य प्रसाद जी के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया । तत्पश्चात समर कैंप के प्रतिभागी बच्चों के द्वारा समर कैंप के दौरान सीखी गई प्रतिभाओं का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया गया । बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, शास्त्रीय नृत्य, योग एवं देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम के दौरान भारतीय भाषा समर कैंप के प्रतिभागी छात्राओं एवं छात्रों के द्वारा संस्कृत गीत तथा संस्कृत वार्तालाप का प्रदर्शन भी किया गया । छात्रों के संस्कृत उच्चारण एवं वाकि कौशल से सभी प्रभावित हुए । मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि APM एकेडमी किसी भी शहरी विद्यालय से सुविधाओं के दृष्टिकोण से कमतर नहीं है । वह बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों से बहुत प्रभावित थे तथा उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो कुछ भी उन्होंने समर कैंप के दौरान अपने प्रशिक्षकों से सीखा है उसे वह और आगे ले जाने का कार्य करेंगे । विद्यालय के निदेशक रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित जन समुदाय को द कूल चैम्प्स कैम्प और भारतीय भाषा समर कैंप के बारे में विस्तार से जानकारी दिया तथा पूरे कैंप के दौरान प्रतिभागी छात्र छात्राओं के उत्साह पूर्वक भागीदारी की प्रशंसा किया ।उन्होंने कहा कि जिन क्रिया कलापों का प्रशिक्षण समर कैंप के दौरान बच्चों को दिया गया है वह निश्चित रूप से उनके बहुमुखी व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होगा । विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश प्रकाश श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सहजयोगी राजेश राज व टीम के द्वारा सहज योग के बारे में प्रयोगात्मक जानकारी दी गई ।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेन्द्र प्रजापति, आयुषी त्रिपाठी अन्नपूर्णा मिश्रा, आकाश गुप्ता, तमन्ना बानो, धर्मवीर सिंह, सनी गुप्ता, ख़ुशबू गुप्ता, आनंद सिंह, सरिता पाण्डेय, सविता सिंह, अविनाश चन्द्रा, आदर्श दुबे ने पूर्ण मनोयोग के साथ अपनी अपनी भूमिकाओं का निर्वहन किया ।कार्यक्रम का संचालन आशा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम के गायन के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल भी प्रदान किया गया

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *