कश्मीरी पत्रकारों की आवाज़ बनेगा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन – मंजूर अहमद पख्तून

 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जम्मू कश्मीर प्रदेश इकाई की श्रीनगर स्थित मैसूमा प्रदेश कार्यालय में कश्मीरी मीडियाकर्मियों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया। कश्मीर में मीडिया समुदाय को मज़बूत करने के लिए आयोजित इस सत्र में विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं चैनल के मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
इस सत्र की अध्यक्षता इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जम्मू और कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष मंज़ूर अहमद पख्तून ने की। संवाद सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि कश्मीरी पत्रकारों को कई गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो उनकी स्वतंत्रता, सुरक्षा और आजीविका को प्रभावित करती है। ये समस्याएँ क्षेत्र के जटिल सामाजिक – राजनीतिक माहौल, सुरक्षा चुनौतियों और सरकारी नीतियों से जुड़ी है इन मुद्दों के समाधान के लिए स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा देना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और संचार सुविधाओं को बेहतर करना आवश्यक है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से कश्मीरी पत्रकारों के लाभ के लिए अपने विचार और उद्देश्य साझा किए और कहा कि कश्मीरी पत्रकारों की आवाज़ बनेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन।
इस संवाद सत्र के दौरान इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पंजीकृत और नए सदस्य, कश्मीर मीडियाकर्मी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश महासचिव कबीर गिलानी, प्रदेश प्रवक्ता आसिफ मंजूर डेली जम्मू जोटिंग्स, शुजा बकाल 4tv, पीर अरफात श्री न्यूज़, इमरान रसूल द रेवलॉन्ट्री, मुहम्मद हुसैन खान नवदीप न्यूज़, बयानात द रेवलॉन्ट्री, साहिल मेहराज जेके न्यूज़ ऑब्ज़र्वर और सुहैब इस्माइल अब तक जेके शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों, सुझावों और सुझावों को साझा किया और इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए प्रशंसा की। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत के सभी पत्रकारों हितों की रक्षा के लिए अपना पूरा योगदान,पत्रकार को सम्मानित करने, पत्रकारिता की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने में शामिल रहा है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पख्तून ने सभी संवाद सत्र प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मंच के माध्यम से पत्रकारों के पेशेवर विकास के लिए हर संभव सहायता/सुविधाओं का आश्वासन दिया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *