युवक ने फाँसी लगाकर की आत्म हत्या मचा हडकम्प जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली उत्तर टोला में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 22 वर्षीय मुकेश यादव, पुत्र रजवंत यादव, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, मुकेश अपने माता-पिता के साथ घर में रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को उसके माता-पिता बेटी के घर गए थे, जिससे वह घर पर अकेला था। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसकी भाभी ने झांककर देखा, जहां मुकेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के कारणों की सघन जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस घटना से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *