भाजपा युवा नेता व भावी विधायक प्रत्यासी प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओ ने पुनः निर्वाचित जिलाध्यक्ष का किया भब्य स्वागत

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात पनियरा विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का पनियरा विधायक सुपुत्र युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस प्रकार क्रमशः मंगलपुर, बभनौली बुर्जुग, पनियरा, पनियरा ब्लॉक, कर्महिया, चौरी, मुजुरी एवं औरहिया में हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत अभिनंदन के बाद पनियरा ब्लॉक परिसर मे आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि पनियरा विधायक सुपुत्र युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय ने एक साथ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। तदपश्चात् सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रणाम पत्र वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने योगी सरकार के सफलतम 8 साल की बधाई देते हुए कार्यों को गिनाया और कहा कि जिससे पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधा जरूरतमंदों तक पहुंचा। गरीबों और किसानों को सीधे लाभ देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी लक्ष्य ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया और आधुनिक उद्योगों को बढ़ावा देने के हैं, जिससे यूपी आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बन सके।

निर्भय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिवीजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को मजबूत करते हुए 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, शोषण-मुक्त शासन और विकास की यात्रा प्रारंभ की थी। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश” के रूप में एक मॉडल स्टेट बन चुका है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव, मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, वीरेंद्र सिंह, जलेश्वर सिंह, जय सिंह, नरसिंह प्रताप सिंह, पनियरा चेयरमैन उमेश जायसवाल, राजेश पाल, आकाश गुप्ता, अशोक तिवारी, रानू सिंह, आकर्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं के साथ साथ सैकड़ों जनता उपस्थित रही।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *