फरेन्दा में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में तहसील फरेंदा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान कुल 130 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर पारदर्शी समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों के निस्तारण के दौरान स्थलीय भ्रमण और स्पॉट मेमो तैयार करें, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

डीएम श्री शर्मा ने अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व पर साफ-सफाई और तालाबों में गहरे पानी से सुरक्षा के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही किसानों को पराली न जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित की गईं —

आयुष्मान भारत हेल्प डेस्क

आयुष स्वास्थ्य डेस्क

कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि डेस्क

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा किसान पंजीकरण केंद्र

इन हेल्प डेस्कों के माध्यम से कई लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया और उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। फरियादियों ने जिलाधिकारी के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, उपजिलाधिकारी फरेंदा श्री शैलेन्द्र गौतम, डीडीओ श्री बी.एन. कन्नौजिया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री कन्हैया यादव, डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *