कर्ज के बोझ से परेशान महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

 

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय महिला सम्या पत्नी मुन्ना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उन्हें फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पाकर श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सम्या को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, सम्या के पति मुन्ना करीब दो महीने पहले रोजगार के लिए विदेश गए थे। सम्या अपने तीन बच्चों—14 वर्षीय लक्ष्मीणा, 12 वर्षीय विराट और 8 वर्षीय अंश—के साथ घर पर रहती थीं। मां की अचानक मौत से बच्चे गहरे सदमे में हैं।परिजनों ने बताया कि सम्या महिला समूह से लिया गया काफी कर्ज चुका नहीं पा रही थीं, जिसके चलते वह लंबे समय से मानसिक दबाव और तनाव में थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *